
Shirdi Saibaba के दरबार पहुंची Shilpa Shetty , साथ नजर आए पति Raj Kundra
AajTak
बॉलीवुड सेलेब्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अकसर काफी पोस्ट शेयर करते रहते हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस ने पति राज कुंद्रा संग एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों शिरडी साईं बाबा मंदिर में बाबा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. बता दें इस साल पति राज कुंद्रा के साथ शिल्पा की यह पहली पोस्ट है. पिछले कई महीनों से शिल्पा ने राज के साथ एक भी पोस्ट शेयर नहीं की थी. देखें वीडियो.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












