
Shilpa Shetty का इंटेंस वर्कआउट, 20 किलो वजन उठाकर किए Squats, देखकर फैंस के उड़े होश
AajTak
शिल्पा शेट्टी ने अपने वर्कआउट सेशन से एक मोटिवेशनल वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वर्कआउट वीडियो में शिल्पा शेट्टी जिम में 20 किलो वजन उठाकर स्काट्स करते हुए नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि शिल्पा को देखकर आप इस बात का अंदाजा ही नहीं लगा सकते हैं कि एक्ट्रेस ने 20 किलो का भारी वजन उठाया हुआ है.
फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी बी टाउन की सबसे फिटेस्ट एक्ट्रेस में शुमार हैं. शिल्पा अपने लुक्स और स्टाइल स्टेटमेंट के साथ अपनी गुड हेल्थ और फिट बॉडी पर भी खूब ध्यान देती हैं. खुद को परफेक्ट शेप में रखने के लिए शिल्पा घंटों जिम में पसीना बहाती हैं और अपने इंटेंस वर्कआउट के वीडियो शेयर करके फैंस को मोटिवेट भी करती हैं. शिल्पा ने आज एक बार फिर अपने वर्कआउट सेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












