
Shershaah के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया हिमालयन फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन, कियारा ने किया रिएक्ट
AajTak
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को लद्दाख में पांच दिवसीय ‘हिमालयन फिल्म फेस्टिवल’ का शुभारंभ किया. इस दौरान सिद्धार्थ-कियारा की फिल्म 'शेरशाह' को दिखाया गया. हिमालयन फिल्म फेस्टिवल का शुभांरभ करने के लिए एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा लद्दाख पहुंचे थे.
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी सुपरहिट फिल्म 'शेरशाह' की सफलता को अभी तक एन्जॉय कर रहे हैं. कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टेन विक्रम बत्रा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने सभी का दिल खुश किया था. अब इसी फिल्म के साथ पहले हिमालयन फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












