
Shehzada फिल्म की शूटिंग कर रहे Kartik Aaryan दिल्ली की सर्दी से हुए परेशान, बोले- 'ठंड लग रही है'
AajTak
कार्तिक आर्यन दिल्ली में हों और उनका कोई वीडियो न वायरल हो ऐसा हो सकता है क्या भला? शहजादा का शूट शुरू करने से पहले कार्तिक आर्यन ने एक वीडियो शूट किया. वीडियो में वो मुंह से धुआं निकालते दिखाई दे रहे हैं. यही नहीं, वो तो खुद तो धुआं निकाल ही रहे हैं, बल्कि बाकी लोगों से भी उन्हें कॉपी करने के लिये कह रह रहे हैं.
दिल्ली की सर्दी ने सिर्फ दिल्ली वालों को ही नहीं, बल्कि कार्तिक आर्यन को भी परेशान कर रखा है. कार्तिक आर्यन इन दिनों दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा की शूटिंग कर रहे हैं. ऐसे में वो दिल्ली की ठंड से परेशान दिखाई दिये. कार्तिक आर्यन सुबह-सुबह फिल्म के सेट पर पहुंचे, लेकिन ठंड देख कर कांपते दिखाई दिये.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












