
Shahrukh Khan का 'पठान' वाला टशन देख फैंस हुए क्रेजी, बोले- 'बॉलीवुड का बाप आया'
AajTak
शाहरुख खान ने फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग का लुक क्या शेयर किया, लोग फिर से उनके दीवाने हो गए हैं. हर कोई उनके इस लुक की तारीफ करता नजर आया. फोटो शेयर कर शाहरुख ने बताया कि गाना 12 दिसंबर को यूट्यूब पर रिलीज होगा. इसी के साथ कैप्शन में लिंक भी शेयर किया.
शाहरुख खान ने फैंस की बेसब्री को खत्म करते हुए एक पोस्ट शेयर किया. जहां उन्होंने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग जल्द ही रिलीज होने जा रहा है. पोस्ट की फोटो में शाहरुख बेहद हैंडसम लग रहे हैं. फैंस उनके लुक्स को देख फिर से अपना दिल हार बैठे हैं.
SRK का छाया जादू पठान फिल्म से बॉलीवुड के किंग बड़े पर्दें पर चार साल बाद वापसी कर रहे हैं. जाहिर है, अपने फेवरेट स्टार को लंबे समय से स्क्रीन पर ना देखना फैंस के लिए कितना अपसेटिंग रहा होगा. इसलिए तो जब से शाहरुख की फिल्मों का अनाउंसमेंट हुआ है, तब से लोग उनसे जुड़ी हर एक डिटेल जानने के लिए बेताब रहते हैं. यूं ही तो कोई बॉलीवुड का किंग नहीं कहलाता है. हाल ही में, शाहरुख ने बेशर्म रंग गाने से अपना लुक शेयर किया. फोटो पोस्ट कर एक्टर ने कैप्शन दिया- बोट्स...सुंदरता...और बेशर्म रंग. गाना कल यानी 12 दिसंबर को 11 बजे रिलीज होने वाला है. साथ ही शाहरुख ने यूट्यूब लिंक भी दिया.
फोटो में शाहरुख का लुक देख फैंस कायल हो गए हैं. हर कोई उनके स्टाइल को देख दंग रह गया है. शाहरुख खान लंबे बालों की मेसी पोनी बनाए हुए हैं. वहीं विंटेज शेड्स लगाए हैं. गले में लॉन्ग सिल्वर चेन और सी-थ्रू व्हाइट शर्ट पहने हैं, जिसके बटन खुले हुए हैं. बीच समंदर बोट पर सवार शाहरुख का ये पठान लुक फैंस को दीवाना कर रहा है. अब शाहरुख लग भी इतने हैंडसम रहे हैं, तो फैंस भी आखिर क्या करे!
'पठान' भारत की शान!
हर कोई कमेंट कर शाहरुख की तारीफों के पुल ही बांध रहा है. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- बॉलीवुड का बाप पठान लेकर आ रहा है. वहीं एक और यूजर ने लिखा- उफ्फ! बस इसी का इंतजार था. इंतजार नहीं कर सकते पठान के आने का. वहीं कई यूजर उन्हें भारत की शान पठान कह कर भी बुला रहे हैं. शाहरुख के साथ-साथ लोगों में गाने को लेकर भी काफी क्रेज देखने को मिला. एक ने कहा- मौसम म्यूजिकल होने वाला है. दूसरे ने लिखा- अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो...मौसम बदल रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












