
Shaheen Afridi: PCB का बड़ा फैसला, पाकिस्तान के इस स्टार तेज गेंदबाज का लंदन में होगा इलाज
AajTak
पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी चोटिल हैं. वह एशिया कप से बाहर हैं. उनकी गैर मौजूदगी में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 5 विकेट से गंवाया है.
पाकिस्तान के शीर्ष तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी घुटने की चोट का लंदन में इलाज कराएंगे. अक्टूबर में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है. शाहीन इलाज और पुनर्वास के लिए लंदन पहुंच गए हैं. उन्हें यह चोट जुलाई के मध्य में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान लगी थी.
इस चोट के कारण 22 साल के शाहीन शाह आफरीदी श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट और नीदरलैंड में वनडे सीरीज के बाद मौजूदा एशिया कप से बाहर हो गए हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा कि शाहीन को घुटने की चोट को विशेष देखभाल की आवश्यकता है और लंदन में दुनिया की कुछ बेहतरीन खेल चिकित्सा और रिहैबिलिटेशन सुविधाएं हैं.
उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी के सर्वोत्तम हित में, हमने उन्हें वहां भेजने का फैसला किया है. हमारा चिकित्सा विभाग लंदन में उनकी उबरने की प्रगति पर नजर रखेगा. हमें विश्वास है कि शाहीन आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे.’

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












