
Shah Rukh Khan ने 56वें जन्मदिन पर तोड़ी 20 साल पुरानी परंपरा, फैंस से नहीं हुए रूबरू
AajTak
हर साल किंग खान मन्नत की बालकनी या टेरेस पर जाकर फैंस का अभिवादन करते थे. हाथ हिलाकर, हाथ जोड़कर फैंस का शुक्रिया अदा करते थे. वे अपने सिग्नेचर पोज को दर्शाकर फैंस को खास ट्रीट देते थे. लेकिन इस बार फैंस मन्नत के बाहर से बिना शाहरुख खान की झलक देखे ही निराश होकर गए.
2 नवबंर को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्मदिन था. इस साल वे 56 साल के हुए हैं. बर्थडे के दिन शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस एक रात पहले से मन्नत के बाहर पलकें बिछाए इंतजार में खड़े थे. लेकिन 2 तारीख की सुबह बीत गई, दिन बीता और फिर रात भी बीत गई... लेकिन शाहरुख खान हमेशा की तरह मन्नत की टेरेस या बालकनी में आकर फैंस से रूबरू नहीं हुए.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












