School Reopen: दिल्ली में स्कूलों को खोलने की मांग, 25 सितंबर को CM ऑफिस का घेराव करेंगे पेरेंट्स
AajTak
School Reopen: पेरेंट्स एसोसिएशन ने कहा कि सरकार ने पहले कहा था एक हफ्ता देखने के बाद हम छठी से 8वीं तक के स्कूल 8 सितंबर से खोल देंगे. फिर उसके बाद हम छठी कक्षा से नीचे के स्कूल भी खोल देंगे. लेकिन, आज 25 दिन हो चुके हैं सरकार स्कूल खोलने के प्रति पूरी तरह से उदासीन है. इसी कारण प्रदर्शन के जरिये सरकार से हम स्कूल खोलने की मांग करेंगे.
School Reopen: दिल्ली में पिछले 18 महीने से बंद स्कूलों को खोलने की मांग को लेकर दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों के अभिभावक, बच्चे शिक्षक और प्रबंधक मुख्यमंत्री आवास पर 25 सितंबर को सुबह 11 बजे प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शनकारी चंदवी राम अखाड़े के सामने ट्रामा सेन्टर पर इकट्ठे होकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ेंगे. इस प्रदर्शन के जरिये शान्तिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार तक पहुंचाएंगे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












