
School Reopen: कक्षा 3 के बच्चों ने पहली बार देखा स्कूल! इस राज्य में 22 महीने बाद शुरू हुईं क्लासेज़
AajTak
School Reopen: कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों को स्कूल में आने से पहले सेनिटाइज करवाया गया और फिर स्कैनिंग के बाद अंदर दाखिल किया गया. छोटे बच्चों को क्लास में बिठाने के बजाय एक्टिविटी ज़्यादा करवाई गईं ताकि ताकि उनकी पढ़ाई भी आउटडोर हो जाये.
School Reopen: झारखंड के सरकारी स्कूल 22 महीने बाद शुक्रवार से खुल गए हैं. छोटे-छोटे बच्चों के स्कूल आने से स्कूलों की रौनक लौट आई है. कक्षा-1 से कक्षा-3 तक के ज़्यादातर बच्चे पहली बार स्कूल का मुंह देख रहे हैं. स्कूल के पहले दिन बच्चों को कोरोना संक्रमण और उससे बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई. वहीं, कक्षा 10 के बच्चों ने बताया कि स्कूल के खुलने से उन्हें बोर्ड एग्जाम की तैयारी में काफी सहूलियत मिलेगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












