
School Closed: इस राज्य ने 15 दिन के लिए बंद किए शैक्षणिक संस्थान, केवल वर्चुअल पढ़ाई को अनुमति
AajTak
School Closed: शैक्षणिक संस्थानों के अलावा, सभी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक स्थान, साप्ताहिक बाजार आदि भी 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे. नए प्रतिबंध शहरी और आस-पास के क्षेत्रों में नगर निगमों, नगरपालिका बोर्डों और राजस्व शहरों की परिधि से 5 किमी के दायरे में लगाए गए हैं.
School Closed: असम राज्य ने कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए कंटेनमेंट ज़ोन और लॉकडाउन के अपने दिशानिर्देशों को संशोधित किया है. राज्य सरकार ने संक्रमण फैलने से बचने के लिए राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को 13 मई से अगले 15 दिनों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है. हालांकि, स्कूलों और कॉलेजों को इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने की अनुमति रहेगी. In view of #Covid19 Outbreak, ASDMA has issued new guidelines which shall come in force with effect from 5 AM, 13th, May, 2021 until further orders. We request citizens to strictly follow these guidelines. Together, with your support, we shall overcome! #StayHome#MaskUpAssam pic.twitter.com/Ngajmv6lrd असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने सार्वजनिक भीड़भाड़ को रोकने के लिए संशोधित Covid-19 प्रोटोकॉल जारी किया है जिसके तहत शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है. ASDMA ने जारी अधिसूचना में कहा, "राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानो में 15 दिनों के लिए ऑफलाइन क्लासेज़ आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी." राज्य में यह शटडाउन गुरुवार 13 मई सुबह 5 बजे से शुरू हो जाएगा. इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों से ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने को भी कहा गया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












