
SBI के लॉकर से चोरी हो गई 20 तोले सोने की ज्वैलरी, अंदर मिला खाली डिब्बा
AajTak
बैंक लाकर के एग्रिमेंट रिन्यूअल के दौरान पीड़िता को यह जानकारी हुई कि उसके बैंक के लॉकर में रखी ज्वैलरी में से उसकी 20 तोले सोने की ज्वैलरी गायब है. पीड़ित ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है. पीड़िता ने बताया कि यह लॉकर 35 साल पुराना है.
कानपुर के रूरा में स्टेट बैंक ऑफ ऑफ इंडिया के लॉकर से करीब 14 लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी होने का मामला सामने आया है. बैंक लाकर के एग्रिमेंट रिन्यूअल के दौरान पीड़िता को यह जानकारी हुई कि उसके बैंक के लॉकर में रखी ज्वैलरी में से उसकी 20 तोले सोने की ज्वैलरी गायब है. पीड़िता ने बैंक कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
मामला रूरा थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई ब्रांच का है. यहां बैंक में आज उस वक्त हड़कंप मंच गया जब रूरा पुलिस बैंक से चोरी की जानकारी मिलने के बाद जांच-पड़ताल करने पहुंची. रूरा के कारी कलवारी गांव की रहने वाली 60 वर्षीय बुर्जुग माया देवी का रूरा एसबीआई बैंक में कई साल पुराना लॉकर है.
यह भी पढ़ें- UP: ‘फूफा बचा लो, गैंगरेप में पकड़ लिया है…’, AI से बनाई भतीजे की नकली आवाज, व्यापारी से ठगे एक लाख
इस लॉकर को 35 साल पहले उनके ससुर मन्नी सिंह गौर संचालित करते थे. उन्होंने उस लॉकर को अपने बेटे शैलेंद्र सिंह के साथ ज्वाइंट कर लिया. उनके निधन के बाद शैलेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी माया देवी को अपने साथ ज्वाइंट कर लिया और कई साल से शैलेंद्र अपनी पत्नी के साथ वो लाकर चला रहे थे.
शैलेंद्र सिंह नोएडा में अपने परिवार के साथ शिफ्ट हो गए थे. मगर, जनवरी में शैलेंद्र सिंह की अटैक से मौत हो गई थी. पीड़िता माया देवी के अनुसार, साल 2018 में उन्होंने अपने पति के साथ रूरा की एसबीआई बैंक में 4-5 सोने की ज्वैलरी रखी थी, जिसकी कीमत करीब 18 से 20 लाख रुपए थी.
सबसे महंगी ज्वैलरी में 20 तोले की सोने की कमर पेटी थी, जिसको उन्होंने डिब्बे में रखकर लॉकर में रख दिया था. इसका डिब्बा अभी भी लॉकर में रखा हुआ है, जबकि कमर पेटी गायब हो गई है. उनकी बेटी नीरजा ने बताया कि वह लखनऊ में रहती हैं. उनके पिता का जनवरी में निधन हो गया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







