
Sara Ali Khan की नन्हीं फैन का डांस, देखकर आप भी कहेंगे 'चका चक'
AajTak
इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तान्या नाम की यह बच्ची सारा अली खान के फेमस गाने चका चक पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. तान्या ने बिलकुल सारा अली खान जैसी ग्रीन साड़ी और पिंक ब्लाउज पहना है. उनके पीछे टीवी पर सारा का गाना देखा जा सकता है. तान्या एकदम सारा के कदम से कदम मिलाकर नाच रही हैं.
सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' के चर्चे अभी तक हर तरफ हो रहे हैं. सारा ने इस फिल्म के रिंकू सूर्यवंशी का किरदार निभाकर फैंस को खुश कर दिया है. साथ ही फिल्म में उनके डांस की तारीफ भी खूब हो रही है. सारा अली खान ने 'अतरंगी रे' के गाने 'चका चक' में जबरदस्त डांस किया है. साथ ही उन्होंने अपने मूव्स को असल जिंदगी में भी दिखाया. लेकिन अब सारा की एक छोटी फैन अपने डांस मूव्स से इंटरनेट का दिल जीतने में लगी हुई हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












