
Sana Khan ने पति संग किया उमरा, मक्का से बुर्के में शेयर की फोटो
AajTak
मक्का से सना खान ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो ऑलिव ग्रीन कलर के बुर्के में नजर आ रही हैं, जबकि उनके हसबैंड अनस सैयद व्हाइट कलर के लिबास में नजर आ रहे हैं, जो उमरा के समय पहना जाता है.
सना खान ने भले ही शोबिज को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी काफी बड़ी है. फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी सना खान अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. सना इन दिनों सऊदी अरब में हैं और अपने पति के साथ उमरा कर रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












