
Samsung Galaxy M33 5G क्वाड रियर कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
AajTak
Samsung Galaxy M33 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. Samsung M-सीरीज कंपनी की मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज है. जानिए क्या है इस फोन की खासियत.
Samsung Galaxy M33 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये कंपनी का लेटेस्ट Galaxy M-series स्मार्टफोन सीरीज है. Samsung Galaxy M33 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है. ये ऑक्टा कोर Exynos प्रोसेसर के साथ आता है.
Samsung Galaxy M33 5G की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy M33 5G की कीमत भारत में 18,999 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है. इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 20,499 रुपये रखी गई है.
हालांकि, कंपनी इसे इंट्रोडक्टरी कीमत पर बेच रही है. ऑफर में Samsung Galaxy M33 5G के बेस वैरिएंट को 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है. जबकि इसके टॉप वैरिएंट को 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है. अभी साफ नहीं है कि ये इंट्रोडक्टरी ऑफर कब तक पहुंचेगा. इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है, इसकी सेल Amazon और सैमसंग की वेबसाइट से 8 अप्रैल से शुरू होगी.
ये भी पढ़ें:- कॉल करने पर अब आपको नहीं सुनाई देगी COVID-19 कॉलर ट्यून
Samsung Galaxy M33 5G को लॉन्च ऑफर के तौर पर लेने पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दिया जा रहा है. इसके लिए ICICI Bank कार्ड्स का यूज करना होगा. इसे फोन को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












