
Samsung के फोल्डेबल फोन्स का धमाका, एक लाख से ज्यादा हुई बुकिंग, मिल रहे बंपर ऑफर्स
AajTak
Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 को भारत में लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इन दोनों ही स्मार्टफोन को भारत में एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिली हैं. दोनों ही हैंडसेट को आप किसी भी रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं. फोल्ड और फ्लिप फोन पर आकर्षक ऑफर भी मिल रहे हैं. आइए जानते हैं इन ऑफर्स की डिटेल्स.
Samsung ने हाल में दो नए प्रीमियम स्मार्टफोन- Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 लॉन्च किए हैं. कंपनी ने इस हैंडसेट्स को ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया है. इन हैंडसेट्स को भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. प्री-बुकिंग के आंकड़े तो ऐसा ही कह रहे हैं.
दोनों ही फोन्स को भारत में एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिली है. इन हैंडसेट्स को अब आपको सीधे खरीद सकते हैं. जहां Galaxy Z Fold 4 की कीमत 1,54,999 रुपये से शुरू होती है.
वहीं Galaxy Z Flip 4 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये है. इन हैंडसेट पर आपको आकर्षक पर्चेजिंग ऑफर मिल रहे हैं. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन से जुड़े ऑफर्स की जानकारी दी है. Galaxy Z Fold 4 स्मार्टफोन खरीदने पर Galaxy Watch4 Classic 46mm BT वॉच सिर्फ 2,999 रुपये में मिलेगी. इस वॉच की असली कीमत 34,999 रुपये है.
इसके अलावा कंज्यूमर्स को 8,000 रुपये का डिस्काउंट HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिल रहा है. साथ ही कंज्यूमर्स को 8000 रुपये का अपग्रेड बोनस मिलेगा.
वहीं Galaxy Z Flip 4 की बात करें तो इस हैंडसेट की खरीद पर Galaxy Watch4 Classic 42mm BT सिर्फ 2,999 रुपये में मिलेगी. इस वॉच का ओरिजनल प्राइस 31,999 रुपये है. कंज्यूमर्स को 7000 रुपये का डिस्काउंट HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलेगा. इस पर 7000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी मिलेगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












