
Salman Khan Birthday: Salman Khan को सांप ने कैसे काटा? एक्टर के जुबानी सुनिए पूरी कहानी
AajTak
सलमान खान के साथ जन्मदिन से ठीक पहले बुरा हादसा हो गया है. शनिवार देर रात सलमान को सांप ने डस लिया जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल में एडमिट किया गया. अब सलमान खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. सलमान ने खुद अपनी बर्थडे से एक दिन पहले हुए इस हादसे के बारे में जानकारी साझा की है. सलमान ने इस हादसे के बार में बताया- मेरे फार्महाउस में एक सांप आ गया था. मैं उसे लाठी की मदद से बाहर लेकर जा रहा था. लेकिन वो धीरे-धीरे में मेरे हाथ पर आ गया. फिर मैंने उसे हटाने के लिए पकड़ा और उस वक्त उसने मुझे तीन बार काटा. वो एक तरह का जहरीला सांप था. देखें और क्या बोले एक्टर.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












