
Salman Khan Birthday: रोशनी से चकाचौंध हुआ Salman Khan का बर्थडे, डिज्नीलैंड से कम नहीं था एक्टर का फार्महाउस, VIDEO
AajTak
पिछले साल पैनडेमिक की वजह से सलमान अपना बर्थडे नहीं मना पाए थे. तो पिछले साल की कोर कसर सलमान ने इस साल अपने जन्मदिन के भव्य जश्न से पूरा कर लिया है.
बर्थडेज हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं. चाहे किसी का पहला जन्मदिन हो या फिर किसी का 50वां. सलमान खान ने भी अपने 56वें जन्मदिन को अपनी दो साल की भांजी आयत के साथ बेहद ग्रैंड तरीके से मनाया. फार्महाउस में हुए इस बर्थडे सेलिब्रेशन में बीटाउन के कई सेलेब्स शरीक हुए. पार्टी कितनी ग्रैंड थी इसकी अब तक खबरें और फोटोज आ चुकी है. अब एक्टर-प्रोड्यूसर और स्क्रीन राइटर मुस्ताक शेख ने पार्टी का वीडियो शेयर किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












