
Salman Khan के पोस्टर पर फैंस ने चढ़ाया दूध, एक्टर ने दी नसीहत
AajTak
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' सिनेमाघरों में लगी हुई है. ऐसे में सलमान खान ने एक वीडियो (Video) शेयर किया है. इस वीडियो में उनके चाहनेवाले उनके पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे हैं. सलमान (Salman Khan) ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'कई लोगों को पानी भी नसीब नहीं होता और आप ऐसे दूध बर्बाद कर रहे हो. अगर आपको दूध देना ही है तो मैं दरख्वास्त करता हूं कि गरीब बच्चों को पिलाएं, जिन्हें दूध पीने को नहीं मिलता.' कोरोना काल में लंबे समय का इंतजार करने के बाद सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' थिएटर में रिलीज हुई है. फिल्म को लेकर फैंस के बीच खास उत्साह है. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












