
Sabse Tez Awards: अक्षय, आयुष्मान, रणवीर या सिद्धार्थ... कौन रहा साल का बेस्ट हीरो?
AajTak
एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लिए ये साल काफी उतार चढाव वाला रहा. कोरोना के दूसरे लहर के दौरान बड़े परदे से लोगों की और दूरी हुई तो वहीं ओटीटी प्लेटफार्म से नजदीकी बढ़ी. कई फिल्में इस साल ओटीटी पर रिलीज़ हुईं और धमाल मचा गयीं, तो कुछ को बड़े परदे पर जगह तो मिली लेकिन उनका परफॉरमेंस उम्मीद से काफी नीचे रहा. आजतक लाया है सबसे तेज अवार्ड. ये वो अवार्ड हैं जहां सिनेमा हो या क्रिकेट या फिर राजनीति हर क्षेत्र में किसी ऐसे शख्स को ये अवार्ड मिलता है, जो बीते साल सबसे बेहतरीन रहा. ये अवार्ड जनता ने एसएमएस और संदेशों के जरिए दिया है. तो जानिए जनता के हिसाब से कौन है सबसे बेस्ट हीरो, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा या आयुष्मान खुराना.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












