
Saare Bolo Bewafa Song: बच्चन पांडे का नया गाना रिलीज, अक्षय कुमार की एनर्जी देख झूम उठेंगे आप
AajTak
अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे का नया गाना सारे बोलो बेवफा रिलीज हो गया है. इस मजेदार गाने में अक्षय कुमार जबरदस्त स्टाइल और एनर्जी के साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. गाने में कृति सेनन और अभिमन्यु सिंह भी हैं. देखिए ये गाना और एन्जॉय कीजिए.
साजिद नाडियाडवाला की 'बच्चन पांडे' के अब तक दो गानें 'मार खाएगा' और 'मेरी जान' सामने आ चुके हैं. इन दोनों ही गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है. ऐसे में अब निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना भी जारी कर दिया है. इस गाने का नाम 'सारे बोलो बेवफा' है. इसमें अक्षय कुमार खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं. गाने में अक्षय अपने साथी को उसकी गर्लफ्रेंड से वापस मिलवाते हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












