
SA vs CAN Live Score, T20 World Cup 2026: कनाडा ने जीता टॉस, साउथ अफ्रीका को दिया पहले बैटिंग का न्योता
AajTak
South Africa (SA) vs Canada (CAN) Live Score, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है. इस मुकाबले के जरिए दोनों ही टीमें अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज कर रही हैं.
टी20 वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला आज साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है. कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस मुकाबले के जरिए दोनों ही टीमें अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज कर रही हैं. साउथ अफ्रीका की बैटिंग जारी है. इस मैच का लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
भारत के खिलाफ जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद से दक्षिण अफ्रीका का टी20 प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इस दौरान टीम ने 32 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 12 में जीत हासिल की है. हालांकि, टीम के पास अब विश्व खिताब जीतने का आत्मविश्वास जरूर है. दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतकर अपना लंबे समय से चला आ रहा खिताबी सूखा खत्म किया था.
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने कहा कि टीम 2024 के फाइनल में भारत से मिली हार का बोझ नहीं ढो रही है.
मार्करम ने कहा, पिछला वर्ल्ड कप अब इतिहास है. दो साल हो चुके हैं. इसके बाद हमने काफी क्रिकेट खेला है. खिताब का दावेदार बनने का हक पहले ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन करके हासिल करना होता है.
कनाडा की नजर मजबूत छाप छोड़ने पर
कनाडा ने पिछले चार महीनों में ज्यादा उच्च स्तर का क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन टीम इस टूर्नामेंट में प्रभाव छोड़ने के इरादे से उतरेगी. यह कनाडा का लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












