
Russia-Ukraine War: लड़ने-झगड़ने के बाद रूबियो से मिलने को तैयार लावरोव, लेकिन रखी ये शर्त...
AajTak
अमेरिका और रूस के बीच प्रस्तावित ट्रंप-पुतिन शिखर वार्ता यूक्रेन युद्ध पर रूस की कठोर शर्तों के कारण रद्द हो गई थी. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन उसके हितों का सम्मान होना जरूरी है.
यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के बीच प्रस्तावित ट्रंप-पुतिन समिट टल गई और बाद में यह कहा जाने लगा कि दोनों नेताओं की मुलाकात ही नहीं हो पाएगी. यूक्रेन में जंग खत्म करने को लेकर फोन पर बातचीत में रूसी विदेश मंत्री लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो के बीच कहासुनी भी हो गई थी. अब लावरोव ने फिर से कहा है कि वह रूबियो से मिलने को तो तैयार हैं लेकिन रूसी इंटरेस्ट को प्राथमिकता देनी होगी.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप-पुतिन बैठक अक्टूबर 2025 के अंत में हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में होनी थी, लेकिन रूस द्वारा तत्काल युद्धविराम से इनकार और यूक्रेन से और अधिक इलाका सौंपने की मांग के बाद इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के एक फैसले से 4.2 करोड़ अमेरिकियों को खाने के लाले, अब कोर्ट ने भी कर दिया अप्रूव
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सरकारी समाचार एजेंसी RIA को बताया कि वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलने को तैयार हैं, लेकिन किसी भी शांति प्रक्रिया में रूस के हितों को ध्यान में रखना जरूरी है. उन्होंने कहा, "हम यूक्रेन मुद्दे पर नियमित संवाद को आवश्यक मानते हैं और जरूरत पड़ने पर आमने-सामने वार्ता के लिए भी तैयार हैं."
जब तक रूस की शर्त पूरी नहीं होती, मुलाकात नहीं होगी
रूस ने स्पष्ट किया है कि वह तब तक शांति समझौते पर सहमत नहीं होगा जब तक डोनबास क्षेत्र समेत अतिरिक्त यूक्रेनी इलाकों को अपने नियंत्रण में लेने की शर्त पूरी नहीं होती. अमेरिका और यूक्रेन ने मौजूदा मोर्चों पर तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था, जिसे मॉस्को ने ठुकरा दिया था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










