
Russia-Ukraine War: रूस के हमलों की दूसरी लहर की तैयारी, सामने आ गया प्लान
AajTak
ब्रिटेन के जो हथियार रूस को सबसे ज़्यादा चुभ रहे हैं उनमें सबसे महत्वपूर्ण नाम है NLAW लाइट एंटी टैंक वेपन सिस्टम. टैंकों को निशाना बनाने के लिए ब्रिटेन ने यूक्रेन को NLAW-लाइट एंटी टैंक वेपन सिस्टम दिया है. सिर्फ़ 12 किलो वजन वाला ये मिसाइल सिस्टम 800 मीटर दूर तक सटीक निशाना लगाता है. ब्रिटेन ने यूक्रेन को अब तक ऐसे करीब 3 हज़ार 600 लाइट एंटी टैंक वेपन दिए हैं और इनकी मदद से यूक्रेन रूस के टैंकों का कब्रिस्तान बना रहा है. पुतिन सेना के टैंक नष्ट कर रहा है. यूक्रेन को बहुत से दूसरे हथियार भी मिले हैं और यही वजह है कि यूक्रेन इस युद्ध को 2 महीनों से भी ज़्यादा लंबे समय तक खींचने में कामयाब रहा है. रूस जैसे शक्तिशाली देश के लिए ये अपमानजनक है. इसलिए वो नाटो देशों और खासतौर पर ब्रिटेन के खिलाफ बहुत आक्रामक है. रूस के हमलों की दूसरी लहर की जो तैयारी है उसका प्लान भी सामने आ गया है. आजतक के संवाददाता राजेश पवार ने कीव से इस प्लान को डिकोड किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










