
Russia-Ukraine War: रूस के खिलाफ जंग में 'ओपन वैकेंसी', 3 हजार अमेरिकी भी यूक्रेन के लिए लड़ने को तैयार
AajTak
Russia Ukraine War: युद्ध का आज 11वां दिन है. जहां रूस यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर चुका है, लेकिन यूक्रेन के युवा भी अब रूस के खिलाफ हथियार उठा रहे हैं. इतना ही नहीं अब अमेरिका के 3 हजार वॉलंटिर भी रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए आगे आए हैं.
Russia Ukraine War: रूस भले ही यूक्रेन पर तेजी से हमले बढ़ा रहा हो, लेकिन यूक्रेन हार मानने को तैयार नहीं है. अब यूक्रेन में आम नागरिकों ने रूस के खिलाफ हथियार उठाने का ऐलान कर दिया है. यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि युवाओं में फौज में शामिल होने की होड़ लगी है. लिहाजा यूक्रेन की सेना में शामिल होने के लिए सैकड़ों युवा कीव में लाइन में खड़े हुए हैं. इसमें अधिकतर युवा स्वेच्छा से ही हथियार उठाने के लिए तैयार हैं. इसमें दिलचस्प बात ये है कि सिर्फ यूक्रेन ही नहीं, बल्कि अब अमेरिका के लोग भी यूक्रेन के लिए लड़ाई में साथ देंगे. इसमें करीब 3 हजार वॉलंटियर्स ने कहा है कि वह जंग में यूक्रेन का साथ देंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









