
Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस ने क्यों किया हमला, क्या है जंग की असली वजह, जानिए इस पूरे विवाद की कहानी
ABP News
पुतिन को 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद से रूस की शक्ति और प्रभाव के नुकसान से गहरी शिकायत है. यूक्रेन पहले सोवियत संघ का हिस्सा था, लेकिन 1991 में उसने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की.
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण ने दुनिया को संकट में डाल दिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कदम के बाद कई लोग यह जानना चाह रहे हैं संघर्ष कैसे और क्यों शुरू हुआ. कैनेडियन इंस्टीट्यूट फॉर यूक्रेनियन स्टडीज, यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा के निदेश जार बलन ने इसी तरह के अहम सवालों के जवाब दिए. रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण क्यों किया? इस सवाल के जवाब में जार बलन ने कहा कि पुतिन को 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद से रूस की शक्ति और प्रभाव के नुकसान से गहरी शिकायत है. यूक्रेन पहले सोवियत संघ का हिस्सा था, लेकिन 1991 में उसने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की.
रूस की सीमा से लगे एक समृद्ध, आधुनिक, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूरोपीय देश के अस्तित्व को रूस के निरंकुश शासन के लिए खतरा माना जाता रहा है. यदि यूक्रेन के नेता अन्य पश्चिमी लोकतंत्रों की तर्ज पर अपने देश को पूरी तरह से सुधारने में सफल रहे तो यह पूर्व सोवियत देशों के लिए एक बुरी मिसाल कायम करेगा और रूसियों के लिए एक उदाहरण के रूप में काम करेगा जो एक अधिक लोकतांत्रिक देश चाहते हैं. पुतिन यह भी मानते हैं कि पश्चिमी लोकतंत्र कमजोर स्थिति में हैं. रूस को लगा कि यह एक प्रमुख सैन्य अभियान शुरू करने का उपयुक्त समय है.













