
Russia Ukraine War: यूक्रेन जैसे देशों में मेडिकल की पढ़ाई करने क्यों जाते हैं भारतीय स्टूडेंट्स? जानिए वजह
AajTak
लोग पूछ रहे हैं कि भारत सरकार द्वारा शुरुआती सलाह देने के बाद भी कई छात्र भारत क्यों नहीं आए. छात्र के भाई ने बताया कि जब शुरुआती एडवाइजरी जारी की गई, तो उड़ानें महंगी होने लगीं. मेरे भाई ने 22 फरवरी और 24 फरवरी के लिए फ्लाइट बुक करने की कोशिश की, लेकिन किफायती टिकट नहीं मिला.
23 वर्षीय अनुभव बरनवाल, बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं. वह यूक्रेन के खारकीव शहर में वी एन करज़िन खारकीव नेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे. वह वर्तमान में यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में एक जगह खारकीव में फंसे हुए हैं, जहां से छात्रों को अब भी बाहर निकलने में मुश्किल हो रही है क्योंकि रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच में पिछले कई दिनों से भयंकर युद्ध चल रहा है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












