
Russia-Ukraine war में केमिकल अटैक की प्लानिंग! रूस-US ने एक दूसरे पर उठाई उंगली
AajTak
अमेरिका ने यूक्रेन में रूसी केमिकल अटैक को लेकर चेतावनी दी है. व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूस, यूक्रेन में रासायनिक या जैविक हथियार से हमला कर सकता है.
रूस-यूक्रेन के युद्ध का आज 15वां दिन है. युद्ध के तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिका ने दावा किया है कि रूस, यूक्रेन पर केमिकल या जैविक हथियारों से अटैक कर सकता है. व्हाइट हाउस (White House) की ओर से एक बयान जारी करके कहा गया है कि रूस यूक्रेन पर बायोलॉजिकल या फिर केमिकल हथियार से हमले की तैयारी कर रहा है, हमें इस पर नजर रखनी चाहिए.
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने दावा किया है कि हमारे पास इसको लेकर चिंतित होने की अहम वजह है. हमें रूस पर नजर रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि संभव है कि रूस गलत वजह को आधार बनाकर केमिकल हमला कर सकता है, क्योंकि पहले भी ऐसा करता आया है.
जेन साकी ने ट्वीट किया, ‘हमें यूक्रेन में कथित अमेरिकी जैविक हथियार लैब और रासायनिक हथियारों के विकास के बारे में रूस के झूठे दावों पर ध्यान देना चाहिए. हमने चीन के अधिकारियों को भी देखा है कि वह इस तरह के दावों का समर्थन कर रहे हैं, जो एक सुनियोजित साजिश है. हमने पिछले कुछ साल में रूस की ओर से इस तरह की अफवाह पहले भी यूक्रेन व अन्य देशों को लेकर देखी है, जोकि पहले भी गलत साबित हुई हैं.’
रूस ने भी किया दावा
इस बीच रूस ने भी दावा किया है कि उसने यू्क्रेन में ऐसे जैविक हथियारों को खोज निकाला है जो अमेरिका की सरपस्ती में यहां रखे गए हैं. रूस ने कहा है कि इन जैविक हथियारों का मकसद सैन्य इस्तेमाल है.
अमेरिका के पास नहीं है इस तरह के हथियार

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










