
Russia-Ukraine War: भागते यूक्रेनी सैनिक...धधकती इमारतें...मलबे में फंसे लोग, देखें दहशत की 6 तस्वीरें
AajTak
Russia Ukraine War LIVE Updates: रूस यूक्रेन युद्ध का आज 18वां दिन है. यूक्रेन का दावा है कि उसने खेरसॉन में दो रूसी हेलीकॉप्टरों को मार गिराया गया है. वहीं रूस ने यूक्रेन के कीव ओब्लास्ट पर लगातार बम बरसाए. साथ ही रूसी सैनिकों ने कीव में ग्रीन कॉरिडोर के जरिए रेस्क्यू कर रही महिलाओं और बच्चों पर गोली चलाई, जिसमें एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई. रूसी सेना ने पश्चिमी यूक्रेन में Lviv के पास सैन्य ठिकाने पर हवाई हमला किया. बता दें कि ये हिस्सा पोलैंड के बॉर्डर के करीब है. अब रूस यूक्रेन को इस हिस्से में भी घेर रहा है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












