
Russia-Ukraine War: जब इंसानियत को करना पड़ा क्रूरता का सामना, वर्ल्ड वॉर पर बनी ये फिल्में कर देंगी रोंगटे खड़े
AajTak
हॉलीवुड फिल्मों के जरिए वर्ल्ड वॉर की कहानियां दिखाई गई हैं. कई दर्दनाक किस्से हैं जब इंसानियत ने घुटने टेक दिए. बता रहे हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिसे देखने के बाद शायद ही दुनिया का कोई इंसान लड़ाई-दंगों का समर्थन करे.
यूक्रेन और रूस में गहमागहमी कम होने का नाम नहीं ले रही. रूस अपने पड़ोसी मुल्क यूक्रेन को लेकर बहुत सख्त है और उसने इस बात की भी चेतावनी दी है कि कोई भी देश इस मुद्दे में अगर दखल करेगा तो उसे बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. ऐसे में कोई भी देश इस विषय पर ज्यादा बोलने से बचता नजर आ रहा है. तीसरे विश्व युद्ध की संभावना पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. मगर जब भी विश्व युद्ध हुआ है बर्बादी का ऐसा मंजर नजर आया है कि जिसका कोई जवाब नहीं. कई सारी हॉलीवुड फिल्मों के जरिए प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध की कहानियां दिखाई गई हैं. कई दर्दनाक किस्से हैं. हर तरफ तबाही. हर तरफ लाशें. जब इंसानियत धाराशाई नजर आई. बता रहे हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिसे देखने के बाद शायद ही दुनिया का कोई इंसान चाहे कि तीसरा विश्वयुद्ध हो.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












