
Russia-Ukraine News: रूस से लड़ने यूक्रेन के नागरिकों ने थामे हथियार, ओडेसा में चल रही ट्रेनिंग, देखें वीडियो
AajTak
Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 17 दिन से जंग जारी है. यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि Nikolaev में गोलीबारी जारी है. रूसी सेना अब ओडेसा में हमले तेज कर रही है. साथ ही रूस ओडेसा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहा है. यूक्रेन पर हमले के 16 दिन बाद भी रूस राजधानी कीव समेत बड़े शहरों पर नियंत्रण स्थापित नहीं कर सका है. वहीं, ओडेसा में आम नागरिकों ने हथियार थाम लिए हैं. ओडेसा में ही आम लोगों को बंदूक और अन्य हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. देखें ये वीडियो.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












