
Russia-Ukraine Battle Day 18: चेरनीहिव में रूस का बड़ा हमला, कई इमारतों में आग
AajTak
रूस और यूक्रेन की जंग का आज 18वां दिन है. रूस-यूक्रेन की जंग थमने की बजाय बढ़ रही है. रूसी सेना लगातार हमले कर रही है. यूक्रेन के अधिकतर शहर जल रहे हैं. गोलाबारी से सरकारी इमारतें और घर तबाह हो गए हैं. वहीं जेलेंस्की ने पुतिन को बातचीत का ऑफर दिया है. वहीं चेरनीहिव में रूसी सेनाओं ने फिर हमला किया है. ताबड़तोड़ होते हमलों में कई इमारते तबाह हो गई. वीडियो में देखें कैसे इमारतें धू-धू कर के जल रही है. दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. लेकिन युद्ध के बीच में ऐसी तस्वीरें और डराने वाली हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












