
Rubina Dilaik का पत्ता साफ, एकता कपूर की नई Naagin होंगी बिग बॉस फेम Mahira Sharma?
AajTak
माहिरा ने नागिन 3 में जामिनी का रोल प्ले किया था. उनका रोल छोटा था. लेकिन माहिरा ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी थी. माहिरा के करियर के लिए नागिन की लीड हीरोइन होना बड़ा गेमचेंजर होगा. माहिरा के फैंस को अब उनकी कास्टिंग की गुडन्यूज मिलती है या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा.
टीवी के हिट ड्रामा में से एक नागिन जल्द दस्तक देने वाला है. शो का टीजर और प्रोमो तो सामने आ चुका है. लेकिन अभी तक ऑफिशियली इसका ऐलान नहीं हुआ कि सीजन 6 की नागिन कौन है? नागिन के रोल के लिए महक चहल, रिद्धिमा पंडित और रुबीना दिलैक के नाम की चर्चा है. पर लेटेस्ट रिपोर्ट कुछ और ही कहती है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












