RSS मुख्यालय में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन, भागवत करेंगे संबोधित, चीफ गेस्ट हैं शंकर महादेवन
AajTak
विजयदशमी के अवसर पर आज नागपुर में स्थित संघ मुख्यालय में शस्त्र पूजन कार्यक्रम शुरू हो गया है. नागपुर के रेशिमबाग मैदान में हो रहे इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत लोगों को संबोधित करेंगे. इस बार कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर मशहूर सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन को बुलाया गया है.

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर साल विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित करता है. इस दौरान हर बार अलग-अलग लोगों को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया जाता है. इस कड़ी में ही पिछले साल दो बार माउंट एवरेस्ट फतेह करने वालीं पूर्व पर्वतारोही संतोष सिंह को बुलाया गया था.
1925 में हुई संघ की स्थापना
इससे पहले 2021 में आरएसएस ने अपना 96वां स्थापना दिवस मनाया था. विजयादशमी के दिन नागपुर में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि मुंबई स्थित तब के इजरायली महावाणिज्य के दूत कोब्बी शोशानी ने कार्यक्रम में शिरकत की थी. बता दें कि हिंदी तिथि के मुताबिक विजयादशमी के दिन ही 1925 में आरएसएस की स्थापना हुई थी. नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही आरएसएस की अलग-अलग शाखाओं पर स्थापना दिवस मनाया जाता है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.