
RRB NTPC: रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, लगभग मान लीं सभी मांगें, अब होगी एक ही परीक्षा
AajTak
NTPC: जिन उम्मीदवारों को पहले सफल घोषित किया गया है, वह सीबीटी के लिए पात्र होंगे. रेलवे बोर्ड द्वारा अतिरिक्त सफल उम्मीदवारों की सूची अलग से जारी होगी. NTPC (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) में 35,208 पद हैं. इस परीक्षा के लिए कुल सवा करोड़ से भी ज्यादा ऑनलाइन आवेदन आए थे.
RRB NTPC Update: यूपी चुनाव से कुछ दिनों पहले रेलवे भर्ती बोर्ड के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के रिजल्ट को लेकर हिंसक प्रदर्शन करने वाले असंतुष्ट अभ्यर्थियों की सभी मांगों को रेलवे भर्ती बोर्ड ने लगभग मान लिया है. इसमें अब केवल एक परीक्षा कराने पर सहमति बनी है. यही नहीं, रेलवे ने ग्रुप-डी भर्ती के लिए लेवल-1 परीक्षा दो कम्प्यूटर आधारित परीक्षाओं (CBT) के माध्यम से कराने की नीति में बड़ा बदलाव भी कर दिया है. अब केवल एक ही परीक्षा होगी. छात्रों को पहले चरण के नतीजों में 20 गुना 'यूनीक' उम्मीदवारों को सफल घोषित भी कराया जाएगा. अब दूसरे चरण के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी- 2) के लिए पहले चरण (सीबीटी- 1) में प्रदर्शन के आधार पर 20 गुना 'यूनीक' उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करा जाएगा.
पे-बैंड के अनुसार, अप्रैल-2022 के पहले सप्ताह तक यह सूची जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है. पे-बैंड 6 के लिए दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा मई-2022 में होगी. अन्य पे-बैंड के लिए परीक्षा तारीख आरआरबी द्वारा जल्द ही घोषित कर दी जाएगी.
जिन उम्मीदवारों को पहले सफल घोषित किया गया है, वह सीबीटी के लिए पात्र होंगे. रेलवे बोर्ड द्वारा अतिरिक्त सफल उम्मीदवारों की सूची अलग से जारी होगी. NTPC (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) में 35,208 पद हैं. इस परीक्षा के लिए कुल सवा करोड़ से भी ज्यादा ऑनलाइन आवेदन आए थे. आरआबी ग्रुप डी के 1.03 लाख से ज्यादा पदों के लिए 1.15 करोड़ लोगों ने आवेदन किया था. गौरतलब है कि प्रयागराज में 25 जनवरी को जूनियर क्लर्क, ट्रेन सहायक, गार्ड समेत विभिन्न श्रेणियों में एनटीपीसी के 35,281 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया के विरोध में अभ्यर्थियों ने ट्रेन रोकने का प्रयास किया था. इसके बाद में पुलिस बल ने छोटा बघाड़ा, सलोरी इलाको के लॉज में रहने वाले प्रतियोगियों छात्रो के कमरों का दरवाजा बंदूक की बट व जूते मारकर व छात्रों को बुरी तरह से पिटाई की थी और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. रेलवे बोर्ड ने पूरे देश में अभ्यर्थियों की ग्रीवांस सुनने के लिए कैंप लगाए थे प्रयागराज में आयोजित इस कैंप में अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन देकर जो मांगें की थीं उसमें से रेलवे भर्ती बोर्ड ने ज्यादातर मांगे मान भी ली है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








