
Rohtak: रिटौली में हुए डबल मर्डर का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दो मार्च को रोहित और राजेंद्र नामक युवक की गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के पीछे कारण आपसी रंजिश और गैंगवार बताया जा रहा है. 12 दिन बाद एसटीएफ की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
रोहतक जिले के रिटौली गांव में हुए डबल मर्डर के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दो आरोपी रिटौली गांव और तीन झज्जर जिले के डीघल गांव के रहने वाले है. पुलिस पांचों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की कोशिश में है.
दरअसल, दो मार्च को रोहित और राजेंद्र नामक युवक की रिटौली गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या का आरोप सन्नी व अंकित तथा उसके साथियों पर लगा था. इस हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश और गैंगवार बताया जा रहा है. हत्या के दिन ग्रामीणों में हत्याकांड को लेकर काफी गुस्सा था और गांव से शव को उठाने नहीं दिया जा रहा था. जिसके बाद रोहतक के एसपी उदय सिंह मीणा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस पर इस हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर काफी दबाव था. एसपी उदय सिंह मीणा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अपराध जांच शाखा, थाना पुलिस तथा एसटीएफ की टीमों का गठन किया था. आखिर 12 दिन बाद एसटीएफ की टीम को कामयाबी मिली है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
एसएचओ एसटीएफ संदीप धनखड़ ने बताया कि एसटीएफ की टीम को यह सूचना मिली थी, दोहरे हत्याकांड मामले में आरोपी गांव के ही खेतों में छिपे हुए है. जिस पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने रिटौली गांव के रहने वाले सन्नी व अंकित तथा झज्जर जिले के डीघल गांव के रहने वाले अमित, विनीत और यश को गिरफ्तार कर लिया.शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इन्होंने 27 फरवरी को सुनारिया चौक पर बीकानेर मिष्ठान भंडार पर फायरिंग कर 2500000 रुपए की रंगदारी भी मांगी थी. संदीप धनखड़ का कहना है कि अभी तक मामला आपसी रंजिश की वजह से हत्याकांड को अंजाम देने का मामला सामने आया है. लेकिन आज इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी. ताकि इनसे और पूछताछ हो सके. क्योंकि पहले भी इन सब पर अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं.
इनपुट-(सुरेंद्र सिंह)

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







