
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: रणवीर सिंह के बर्थडे पर करण जौहर का ऐलान, जल्द आएगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
AajTak
करण जौहर ने अनाउंसमेंट करते हुए लिखा- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी प्रेजेंट कर रहे हैं. इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगे. इशिता मोइत्रा, शशांक खैतान और सुमित रॉय ने इसे लिखा है. 2022 में ये अनोखी कहानी थिएटर में रिलीज होगी.
एक्टर रणवीर सिंह 6 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनके बर्थडे पर फैंस को एक खास सप्राइज मिला है. फिल्म मेकर करण जौहर ने एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है. इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का टाइटल है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












