
Roaming packs: Vi ने लॉन्च किए रोमिंग पैक्स, विदेश में मिलेगी अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा, जानिए डिटेल्स
AajTak
Vi New Recharge: वोडाफोन आइडिया यानी Vi ने नए रोमिंग पैक्स का ऐलान किया है. यह पैक्स उन यूजर्स के लिए हैं, जो इंटरनेशल यात्रा करते हैं. इनमें आपको इंटरनेशनल रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा मिलते रहेंगे. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
वोडाफोन आइडिया यानी Vi के पोर्टफोलियो में कई प्लान्स मौजूद हैं. कंपनी ने अब नए इंटरनेशन अनलिमिटेड रोमिंग पैक्स लॉन्च किए हैं. टेलीकॉम ऑपरेटर के लेटेस्ट प्लान्स की शुरुआत 599 रुपये होती है और 5,999 रुपये तक जाती है. ये प्लान्स 24 घंटे से लेकर 28 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं.
अगर आप ऐसे कंज्यूमर हैं, जो अक्सर विदेश यात्राएं करते रहते हैं, तो यह प्लान्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं कंपनी के लेटेस्ट प्लान्स में क्या कुछ मिल रहा है. इन प्लान्स का लाभ UAE, UK, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड और ब्राजील की यात्रा करने वाले यूजर्स को मिलेगा.
इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सपोर्ट के साथ डेटा का फायदा भी मिलेगा. Vi Postpaid रोमिंग पैक्स ऑल्वेज ऑन फीचर के साथ आते हैं. यानी इंटरनेशनल रोमिंग में सब्सक्राइबर्स पैक खत्म होने के बाद भी आपको अत्यधिक रेट्स की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी.
सोमवार को कंपनी ने अपने इंटरनेशन रोमिंग पैक्स की नई रेंज लॉन्च की है. Vi इंटरनेशल रोमिंग पैक की शुरुआत 599 रुपये से होती है. इस पैक की वैलिडिटी 1 दिन की है. वहीं 5,999 रुपये के पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इन पैक्स में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा भी मिल रहा है.
मौजूदा समय में Vi दुनिया के 81 देशों में ऑपरेट करता है. कंपनी ने नए प्लान्स के साथ ऑल्वेज ऑन फीचर भी जारी किया है, जो इस बात का ध्यान रखता है कि सब्सक्राइबर्स को प्लान एक्सपायर होने के बाद भी रोमिंग में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़े.
मसलन इंटरनेशनल रोमिंग में आपका पैक एक्सपायर हो जाए और इसके बाद भी आप वहां रुके हुए हैं. ऐसे में कंपनी का यह फीचर ध्यान रखेगा कि आप 599 रुपये की लिमिट तक स्टैंडर्ड रेट पर कॉल, SMS और डेटा यूज कर सकें.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












