
Rishi Sunak: अमिताभ को लगे कूल, नीतू कपूर को फील हुआ थ्रिल, ऋषि सुनक के ब्रिटेन का PM बनने पर सेलेब्स ने दी बधाई
AajTak
ऋषि राज सुनक के ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बनने की खबरे से बॉलीवुड सेलेब्स से भी बधाईयों का तांता लग गया है. ऋषि राज सुनक के प्रधानमंत्री घोषित होते ही हर कोई गर्व से फूल गया है. अमिताभ बच्चन से लेकर नीतू कपूर तक हर किसी ने सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस किया.
ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय मूल का नागरिक प्रधानमंत्री की शपथ लेने जा रहा है. ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले भारवंशी प्रधानमंत्री बनेंगे. जब से इस बात का ऐलान हुआ है, भारत में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस बात पर हर कोई गर्व कर रहा है और ऋषि सुनक को बधाई दे रहा है. अब बात अगर बधाई की है तो ऐसे में भला हमारा बॉलीवुड कैसे पीछे रह सकता है. कई सेलेब्स ने ट्वीट कर ऋषि को पीएम बनने पर बधाई दी. वहीं इन दिनों एक पुरानी तस्वीर भी वायरल हो रही है.
वायरल हुई थ्रोबैक फोटो म्यूजिशियन अयान अली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की. इस फोटो में अयान के साथ ऋषि सुनक, बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा, फिल्म मेकर शेखर कपूर समेत कई लोग नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर अयान ने ऋषि को बधाई दी और लिखा- 'बहुत-बहुत बधाई प्रधानमंत्री को' और ऋषि सुनक को टैग किया है.
अमिताभ ने दी बधाई वहीं बॉलीवुड सेलेब्स से भी बधाईयों का तांता लग गया है. ऋषि राज सुनक के प्रधानमंत्री घोषित होते ही हर कोई गर्व से फूल गया है. अमिताभ बच्चन से लेकर नीतू कपूर तक हर किसी ने सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस किया. अमिताभ बच्चन ने अपनी एक कूल सी फोटो शेयर की. इस फोटो में अमिताभ ग्रे कलर के ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं. बिंदास अंदाज में सिर पर हूडी पहने बिग बी ने कैप्शन लिखा- जय भारत, आखिरकार यूके को ऐसा प्रधानमंत्री मिल रहा है जो अपनी मातृ भूमि से ताल्लुक रखता है.
नीतू को याद आए पति-ससुर
लेजेंड्री एक्ट्रेस नीतू कपूर ने ऋषि सुनक की फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. फोटो शेयर कर नीतू ने कैप्शन लिखा- ऋषि राज सुनक नाम से ही थ्रिल्स का एहसास हो रहा है. नीतू ने इस नाम को अपने पति के नाम से जोड़ा. दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर जो कि राज कपूर के बेटे थे, और बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर्स में से एक माने जाते थे.
पहले हिंदू प्रधानमंत्री घोषित

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












