
Rhea Kapoor की शादी में पहुंच रहे मेहमान, नजर आए खुशी-अर्जुन कपूर, Photos
AajTak
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर की शादी होने जा रही है. शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब मेहमान भी इस इवेंट में शामिल होने शुरू हो चुके हैं.
बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर की दूसरी बेटी रिया कपूर भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. मुंबई के जुहू स्थित घर में रिया अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी करेंगी. शादी की तैयारियां हो चुकी हैं और अब एक के बाद एक गेस्ट्स भी आने शुरू हो चुके हैं. रिया की शादी में उनकी कजिन सिस्टर्स शनाया कपूर और खुशी कपूर ने एक साथ एंट्री मारी है. दोनों का आउटफिट भी लगभग एक सा ही नजर आ रहा है. शनाया जहां एक तरफ ऑरेंज लहंगे में नजर आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ खुशी कपूर भी यैलो आउटफिट में हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












