
Review: हारकर भी हार ना मानना और जीत की राह बनाना मतलब 'Toolsidas Junior'
AajTak
Toolsidas Junior Review: राजीव कपूर की आखिरी फिल्म है, स्नूकर पर बनाई गई है..मोटिवेशन देने का दावा करती है, देखनी चाहिए या नहीं...जानते हैं.
मोटिवेशनल फिल्म और सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्मों में एक चीज ज्यादातर कॉमन रहती है....फील गुड फैक्टर....ये फैक्टर कहने को छोटा लगता है, सिर्फ एक अहसास होता है, लेकिन जब आप फिल्म देखते हैं और अगर आपको कुछ खामियां भी क्यों ना नजर आ जाएं, ये फील गुड फैक्टर ही सबकुछ कंपनसेट कर देता है और आप थिएटर से मुस्कुराते हुए बाहर आ जाते हैं. डायरेक्टर मृदुय महेंद्र की फिल्म तुलसीदास जूनियर का जब ट्रेलर आया, तब भी ये फीलिंग आई थी. अब फिल्म भी रिलीज हो गई है, तो इस बात में कितनी सच्चाई है, जान लेते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












