
Raqesh Bapat ने छोड़ा Bigg Boss 15, सुनकर इमोशनल हुईं शमिता, गुस्से से बोलीं- मुश्किल होता है तो भाग जाता है
AajTak
संडे के एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते शो से पहले ही दो लोग बाहर हो गए हैं. इसलिए कोई एलिमिनेशन नहीं होगा. यह सुनकर शमिता शॉक्ड हो जाती हैं और पूछती हैं दो कैसे राकेश तो इलाज कराने गए हैं. शमिता के सवाल पर सलमान खान उन्हें बताते हैं कि राकेश ने शो में एंट्री करने से इंकार कर दिया है.
बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी के लिए बीते कुछ दिन काफी मुश्किल रहे हैं. उमर रियाज के कैप्टन बनने के बाद जहां शमिता का गेम कमजोर होता दिखा तो वहीं अब घर में उनके सपोर्ट सिस्टम बनकर आए राकेश बापट ने शो को क्विट कर दिया है. राकेश यूं तो अपना इलाज कराने के लिए घर से बाहर गए थे, लेकिन अब उन्होंने शो में दोबारा एंट्री करने से इंकार कर दिया है. राकेश के इस फैसले से शमिता शेट्टी काफी उदास दिखाई दीं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












