
RAPIDX: 17 किलोमीटर की दूरी 12 मिनट में होगी पूरी! PM मोदी आज 'नमो भारत' को दिखाएंगे हरी झंडी
AajTak
पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 20 अक्टूबर को रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं. रैपिडएक्स ट्रेनों का परिचालन सुबह 06:00 बजे से रात 11:00 बजे के बीच होगा. दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन द्वारा परिचालन सुबह 06:00 बजे आरंभ होगा और दोनों दिशाओं के स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी. आइए जानते हैं जरूरी डिटेल्स.
देश की पहली रैपिड रेल का इंतजार अब खत्म हो गया है. आज यानी 20 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी RAPIDX ट्रेन 'नमो भारत' को हरी झंडी दिखाएंगे. दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे पहले हिस्से का आज उद्घाटन हो रहा है. वहीं, 21 अक्टूबर से इसे आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा. रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम (आरआरटीएस) एक हाई-स्पीड, हाई-फ़्रीक्वेंसी परिवहन प्रणाली है, जो 160 किमी प्रति घंटा की परिचालन गति से एनसीआर के निवासियों को क्षेत्र में निर्बाध रूप से यात्रा करने की सुविधा प्रदान करेगा. इसका 82 किमी लंबा प्रथम कॉरिडोर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच निर्माणाधीन है.
RapidX में सफर पर कितना होगा किराया
जानें क्या होंगी सुविधा 160 किमी प्रति घंटे की परिचालन गति के साथ, पूरी तरह से वातानुकूलित रैपिडएक्स ट्रेनों में सुरक्षित और आरामदायक क्षेत्रीय आवागमन के लिए एर्गोनॉमिक रूप से डिज़ाइन की गई 2x2 ट्रांसवर्स सीटिंग, खड़े होकर यात्रा करने के लिए पर्याप्त स्थान, लगेज रैक, सीसीटीवी कैमरे, लैपटॉप / मोबाइल चार्जिंग सुविधा, डायनेमिक रूट मैप, जैसी कई यात्री-केंद्रित विशेषताएं होंगी.
कब से कब तक दौड़ेंगी रैपिड रेल रैपिडएक्स ट्रेनों का परिचालन सुबह 06:00 बजे से रात 11:00 बजे के बीच होगा. दोनों दिशाओं में पहली ट्रेन द्वारा परिचालन सुबह 06:00 बजे आरंभ होगा और दोनों दिशाओं के स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी. आरंभ में, हर 15 मिनट में एक ट्रेन उपलब्ध होगी, हालांकि सिस्टम आवश्यकता के आधार पर आवृत्ति को और बढ़ाया जा सकता है. वहीं, अगर समय की बात करें तो ये ट्रेनें 17 किलोमीटर की दूरी महज 12 मिनट में पूरी करेंगी.
साहिबाबाद-दुहाई के बीच हर 15 मिनट में दौड़ेगी RAPIDX, जानें क्या होगा रूट
1700 यात्री एक साथ कर सकेंगे यात्रा प्रत्येक रैपिडएक्स ट्रेन में 6 डिब्बे हैं, जिनमें लगभग 1700 यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं. इसमें दोनों, बैठकर एवं खड़े होकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या शामिल है. हर स्टैंडर्ड कोच में 72 सीटें और प्रीमियम कोच में 62 सीटें उपलब्ध हैं. प्रत्येक रैपिडएक्स ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित है, यह प्रीमियम कोच के बाद दूसरा कोच होगा. ट्रेन के अन्य कोचों में भी महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित हैं. साथ ही, प्रत्येक कोच में विकलांग यात्रियों/वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी सीटें आरक्षित हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












