
Rapido ऑटो ड्राइवर ने की गंदी हरकत, बचने के लिए रोड पर कूदी युवती, हाथ-पैर में आई चोट
AajTak
युवती ने रात 12.30 बजे रैपिडो से जरिए ऑटो बुक किया था. ऑटो ड्राइवर रास्त में युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा. युवती के मना करने के बाद भी उसने हरकत जारी रखी. इस दौरान युवती ऑटो से बाहर कूद गई जिसके कारण उसके सिर और हाथ-पैर में चोट आई है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
तमिलनाडु के कोयंबटूर ( Coimbatore ) में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती ने रैपिडो ( Rapido) ऑटो ड्राइवर पर उसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायक दर्ज कराई है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पर गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना में चलती ऑटो से कूदने के चलते युवती को सिर और हाथ-पैर में चोट भी आई है.
पीड़िता के अनुसार, वह कोयंबटूर के राम नगर इलाके में स्थित एक प्राइवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती है. यहां वो पिछले आठ महीने से काम कर रही है. 28 अगस्त को वो किसी काम से तिरुप्पुर गई हुई थी. रात में तिरुप्पुर से वह होप कॉलेज पहुंची और रात करीब 12.30 बजे वहां से अपने घर जाने के लिए रैपिडो के जरिए ऑटो बुक किया था.
घर के साथ रास्ते के बीच एसओसी पर पहुंचने पर ऑटो ड्राइवर ने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी. युवती के मना करने पर भी ऑटो ड्राइवर ने गंदी हरकत करना बंद नहीं किया. इस दौरान युवती ऑटो से बाहर कूद गई, जिससे उसके सिर और हाथ-पैर में चोट आ गई. पीड़िता ने अपने दोस्त को फोन पर पूरी घटना की सूचना दी. जिसके बाद युवती का दोस्त उसे केएमसीएच अस्पताल लेकर पहुंचा.
महिला की शिकायत पर पीलामेडू पुलिस ने ऑटो ड्राइवर मोहम्मद सादिक (43) को गिफ्तार कर लिया है. ड्राइवर पर आईपीसी की धारा 354, 354 (ए) और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












