
Ranveer Singh ने शेयर की शर्टलेस फोटो, फैंस के उड़े होश, सेलेब्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
AajTak
आज रात से उनका क्विज शो 'द बिग पिक्चर' शुरू हो रहा है. रणवीर इस शो के होस्ट हैं. ऐसे में उन्होंने अपनी एक नई सेल्फी शेयर की है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. सेल्फी में रणवीर सिंह शर्टलेस नजर आ रहे हैं.
रणवीर सिंह अपना टेलीविजन डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. आज रात से उनका क्विज शो 'द बिग पिक्चर' शुरू हो रहा है. रणवीर इस शो के होस्ट हैं. ऐसे में उन्होंने अपनी एक नई सेल्फी शेयर की है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. सेल्फी में रणवीर सिंह शर्टलेस नजर आ रहे हैं. साथ ही वह पसीने से भीगे हुए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












