
Ranveer Singh के शो में सवाल का जवाब देते हुए अटके Salman Khan, ली BB कंटेस्टेंट्स की मदद
AajTak
सलमान खान और रणवीर सिंह घरवालों पर नया बम फोड़ने वाले हैं. रणवीर सिंह के शो में सलमान खान सवाल का जवाब देते हुए अटक जाते हैं. ऐसे में वे बीबी हाउस के घरवालों से मदद लेते हैं. शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें घरवाले सलमान खान की मदद करते नजर आ रहे हैं.
सलमान खान की फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रूथ जल्द रिलीज होने वाली है. दबंग खान क्विज शो द बिग पिक्चर में अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे. लेकिन वहां पर ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान को बिग बॉस 15 कंटेस्टेंट्स की मदद की जरूरत पड़ी. चलिए जानते हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












