
Rangbhari Ekadashi 2025: रंगभरी एकादशी आज, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और कथा
AajTak
Rangbhari Ekadashi 2025: रंगभरी एकादशी का पर्व महाशिवरात्रि के बाद आने वाली एकादशी को मनाया जाता है. इसे आमलकी एकादशी भी कहा जाता है. रंगभरी एकादशी का उत्सव वाराणसी में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाती है.
Rangbhari Ekadashi 2025: आज रंगभरी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. रंगभरी एकादशी का पर्व महाशिवरात्रि के बाद आने वाली एकादशी को मनाया जाता है. इसे आमलकी एकादशी भी कहा जाता है. रंगभरी एकादशी का उत्सव वाराणसी में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाती है. इस दिन बाबा विश्वनाथ (शिव) और माता पार्वती के गौना संस्कार की परंपरा निभाई जाती है.
रंगभरी एकादशी का महत्व रंगभरी एकादशी का शास्त्रों में खास महत्व बताया गया है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती विवाह के बाद पहली बार काशी आए थे. रंगभरी एकादशी पर भगवान शिव को गुलाल, अबीर और फूलों से सजाने की परंपरा है. भगवान शिव के आगमन पर उनके भक्त जमकर होली खेलते हैं और रंग गुलाल उड़ाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत-उपासना से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पापों से मुक्ति मिलती है.
रंगभरी एकादशी व्रत विधि इस दिन सवेरे स्नान करें और व्रत का संकल्प लें: भगवान विष्णु और शिवजी की विधिवत पूजा करें. भगवान को फल, फूल, पंचामृत, तुलसी पत्ता, धूप, दीप, चंदन, अक्षत, गुलाल और अबीर अर्पित करें. भगवान विष्णु को आंवला और तुलसी अर्पित करना न भूलें. जबकि भगवान शिव और माता पार्वती को गुलाल चढ़ाकर उनकी पूजा करें.
भगवान को प्रसाद का भोग लगाने के बाद उसे प्रसाद के रूप में वितरित करें. भगवान के मंत्रों का जाप करें. कथा सुनें और रात्रि जागरण करें. अगले दिन सवेरे-सवेरे शुभ मुहूर्त देखकर व्रत का पारण करें और सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा दें. आप अन्न, वस्त्र, फल या जरूरत की कोई सामग्री दान कर सकते हैं.
पूजा का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:59 बजे से 5:48 बजे तक अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:08 बजे से 12:55 बजे तक
पारण समय 11 मार्च को सुबह 06:11 बजे से 06:43 बजे तक

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











