
Rang Panchami 2021: नौकरी में मुश्किल-घर में भी क्लेश, रंग पंचमी पर ये उपाय दूर करेंगे संकट
AajTak
Rang panchami पर नवग्रहों में से किसी भी ग्रह की पीड़ा को आसानी से खत्म किया जा सकता है. कुंडली के बड़े से बड़े दोष भी इस दिन पूजा पाठ से कम हो जाते हैं. इस बार रंग पंचमी 2 अप्रैल को मनाई जा रही है.
Rang Panchami 2021: चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की पंचमी पर खेली जाने वाली रंग पंचमी देवी-देवताओं का आह्वान करने के लिए होती है. विशेष तौर पर यह सात्विक पूजा और मंत्र जाप का दिन होता है. रंग पंचमी पर पवित्र मन से पूजा पाठ करने पर देवी देवता स्वयं आपको आशीर्वाद देने चले आते है. नवग्रहों में से किसी भी ग्रह की पीड़ा को इस दिन बहुत आसानी से खत्म किया जा सकता है. कुंडली के बड़े से बड़े दोष भी इस दिन पूजा पाठ से कम हो जाते हैं. इस बार रंग पंचमी 2 अप्रैल को मनाई जा रही है. गृह क्लेश खत्म करने का उपाय रंग पंचमी के दिन सुबह सूर्योदय के समय एक लोटे में जल, गुड़ और गंगाजल मिलाएं. ॐ श्री पितृदेवताय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और यह जल पीपल के वृक्ष की जड़ में अर्पण कर दें. थोड़ा सा जल बचाकर घर ले आए और अपने घर में छिड़काव करें. ऐसा करने से पारिवारिक कलह क्लेश बहुत जल्दी खत्म होगा रंग पंचमी पर करें धन की बरकत के उपाय रंग पंचमी के दिन कमल के फूल पर बैठी लक्ष्मी नारायण के चित्र को घर के उत्तर दिशा में स्थापित करें और लोटे में जल भरकर रखें. गाय के घी का दीपक जला कर लाल गुलाब के फूल लक्ष्मी नारायण जी को अर्पण करें. एक आसन पर बैठकर ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का तीन माला जाप करें. लक्ष्मी नारायण जी को गुड़ और मिश्री का भोग लगाएं. जाप के बाद पूजा में रखा हुआ जल सारे घर में छिड़क दें. आपके घर में धन की बरकत कुछ समय बाद जरूर दिखाई देगी.More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












