
Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भाई को किया विश, गर्लफ्रेंड आलिया संग जोधपुर में हैं एक्टर
AajTak
रणबीर संग इस फोटो को शेयर कर रिद्धिमा ने भाई को प्यारा सा निकनेम भी दिया. वे लिखती हैं- 'मेरे रॉकस्टार भाई को, तुम्हें जन्मदिन की बहुत मुबारकबाद!!!हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं.'
एक्टर रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनके इस स्पेशल डे पर रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भाई के साथ कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर कर उन्हें विश किया है. रिद्धिमा ने एक फैमिली फोटो साझा की है जिसमें उनकी मां नीतू कपूर, बेटी समायरा और रणबीर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस आलिया भट्ट नजर आ रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












