
Ranbir-Alia Wedding: सब्यसाची ब्राइड बनेंगी अलिया भट्ट, देखें कैसा होगा रणबीर की दुल्हनिया का लहंगा
AajTak
शादी के दिन सबकी नजरें दुल्हन पर टिकी होती हैं तभी तो हफ़्तों पहले लड़कियां इस खास दिन की तैयारी शुरू कर देती हैं. आलिया भट्ट भी इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में जुटी हैं. आलिया अपने फेवरेट डिज़ाइनर से शादी का जोड़ा तैयार करवा रही हैं. ये वही फैशन डिज़ाइनर हैं जिन्होंने पहले अनुष्का, दीपिका, प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ समेत बॉलीवुड की तमाम ब्राइड्स का लहंगा तैयार किया है. आपको दिखाते हैं कि आखिर कैसा होगा आलिया की शादी का लहंगा.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












