
Rambha Car Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा का हुआ एक्सीडेंट, बुरी तरह डैमेज हुई कार, अस्पताल में भर्ती है बेटी
AajTak
एक्ट्रेस रंभा को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है. एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया है. एक्सीडेंट में रंभा की कार चकनाचूर हो गई. कार में एक्ट्रेस के बच्चे और उनकी नैनी भी मौजूद थी. एक्ट्रेस की बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
Rambha Car Accident: बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस रंभा को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है. एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया है. एक्सीडेंट में रंभा की कार चकनाचूर हो गई. कार में एक्ट्रेस के बच्चे और उनकी नैनी भी मौजूद थी. एक्ट्रेस की बेटी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
कैसे हुआ एक्सीडेंट?
एक्ट्रेस रंभा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कार एक्सीडेंट की शॉकिंग खबर को फैंस संग साझा किया है. उन्होंने कार की तस्वीरें भी शेयर की हैं. फोटोज में आप देख सकते हैं कि रंभा की कार बुरी तरह डैमेज हो चुकी है.
एक्सीडेंट की दुखद खबर फैंस संग साझा करते हुए रंभा ने अपनी पोस्ट में लिखा- बच्चों को स्कूल से पिक करते हुए हमारी कार की एक दूसरी कार से टक्कर हो गई. मेरे साथ बच्चे और नैनी कार में थे. हम सभी सुरक्षित हैं. हमें हल्की चोटें आई हैं. लेकिन मेरी नन्ही साशा अभी भी हॉस्पिटल में है. प्लीज हमारे लिए दुआ करें. आपकी दुआएं बहुत मायने रखती हैं.
अस्पताल में है रंभा की बेटी

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












